'दिल है दिवाना'%3A- अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह का म्यूजिक विडियो हुआ रिलीज, दोनों की केमिस्ट्री लग रही कमाल।

लुट गए' गाने के बाद टी-सीरीज ने अपने नए गाने को रिलीज कर दिया है। बता दें कि, 'लुट गए' गाने को दर्शकों द्वारा बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला साथ ही गाने को मिलीयन व्यू से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इस गाने को टी-सीरीज द्वारा और स्पेशल डायरेक्टर की जोड़ी ने शूट किया। वहीं इसी डायरेक्टर की जोड़ी विनय सप्रू और राधिका राव ने 'दिल हैं दिवाना' गाने को डायरेक्ट किया।
 
 'दिल हैं दिवाना' गाने की खास बात यह है कि गाने में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेंस रकुल प्रीत सिंह को फिचर किया गया है। दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही गाने के कई सारे इंस्टा रील भी बनने लगे है। इसी बीच आज गाने को रिलीज किया गया। जिसमें ब्लू और रेड लाइट के बीच दोनों के इंटेंस लुक को कैप्चर किया गाया‌ । दोनों की केमिस्ट्री बड़ी कमाल की लग रही है। गाने में बॉस और एंप्लॉई के बीच के प्यार को फिल्माया गया है।
 
इस गाने को डायरेक्ट विनय सप्रू और राधिका राव ने किया है। वहीं टी-सीरीज के आॅफिशल यूट्यूब चैनल पर  इसे रिलीज किया गया। गाने के लिरीक्स शब्बिर अहमद ने लिखे हैं। वहीं गाने को दर्शन रावल और जारा खान ने गाया हैं। गाने के म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है। उम्मीद है की इस गाने को भी उतना ही प्यार मिलता नजर आएगा। अब तक गाने को 44 हजार लाइक्स और 3 लाख से अधिक व्यू मिल चुका है।
 
वहीं अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' से जुड़ी अनाउंसमेंट हाल ही कर दी गई थी, जंहा फिल्म में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभा रही नीना गुप्ता के लुक को भी रिलीज किया गया था। नीना इस फिल्म में एक बुजुर्ग दादी का किरदार निभा रही हैं। जंहा उनके चेहरे पर झुर्रियां नजर आ रही है और नीना सिर पर उनी टोपी पहने विल चेअर पर बैठी हुई नजर आ रही है। फिल्म को जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जानी की जानकारी दी गई है। हालांकि अब तक रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

Posted On:Saturday, April 17, 2021


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.